नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में स्थित डोबरा-चांठी क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां टिहरी झील में बने फ्लोटिंग हट्स अचानक जोखिमपूर्ण स्थिति में आ गए। शनिवार देर शाम फ्लोटिंग हट्स के एक्सल-ज्वाइंट खुल जाने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे वहां मौजूद करीब 30 लोगों की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि समय रहते एसडीआरएफ टीम की तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय फ्लोटिंग हट्स में पर्यटक और अन्य लोग मौजूद थे। जैसे ही तकनीकी खामी की जानकारी मिली,एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने फ्लोटिंग हट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जाता और तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया जाता, तब तक इनका संचालन दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल ने पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता करेंगे। समिति में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग केएस नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नई टिहरी चंद्रमोहन सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा और एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सीडीओ ने समिति को निर्देश दिए हैं कि वे घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण करें और फ्लोटिंग हट्स के एक्सल-ज्वाइंट फेल होने के कारणों की गहन जांच करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। समिति को चार दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending
मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों की स्मृति में अर्पित किए पुष्प, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की शौर्य दीवार पर दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी की जनसुनवाई ने जगाई नई उम्मीद, प्रदेशभर के फरियादियों को मिला त्वरित समाधान का ठोस आश्वासन
रुद्रपुर समाचार: आरटीई कोटे में फर्जीवाड़े से अभिभावकों में रोष, पात्र बच्चों का भविष्य अधर में लटका
पहाड़ी राज्यों में आपदा रेस्क्यू का नया अध्याय, उत्तराखंड SDRF जल्द करेगी स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट का सफल परीक्षण
मल्टी एजेंसी सपोर्ट से नैनीताल ट्रैफिक कंट्रोल मजबूत
टिहरी में फ्लोटिंग हट्स खराबी पर इमरजेंसी कार्रवाई
दिल्ली आग: इमरजेंसी एग्जिट न होने से मौतें
418 इंडिपेंडेंट फील्ड ब्रिगेड का मिशन: हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 को सुरक्षित बनाने की कवायद