रुद्रपुर। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने रुद्रपुर पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रुद्रपुर स्थित सोनिया होटल पहुंचकर बैठक स्थल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 8 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रुद्रपुर पहुंचकर उत्तराखंड के कांग्रेस विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। वहीं 9 अगस्त को सोनिया होटल में आयोजित बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी, एआईसीसी और पीसीसी सदस्य तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेशभर से करीब 250 एआईसीसी और पीसीसी सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस दौरान संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश देंगे। निरीक्षण के दौरान कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग महसूस कर रहा है कि कांग्रेस ही उनकी आवाज बन सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि खड़गे की जनसभा और संगठनात्मक बैठकों से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि उत्तराखंड दौरे के दौरान होने वाली ये बैठकें और जनसभा पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी रणनीति तय करने की दिशा में अहम साबित होंगी।
Trending
दर्दनाक हादसे के बाद अतीक अहमद परिवार में मातम
कथित लोगो कॉपी मामले में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई
यूपी राजनीति में बड़ा झटका, बसपा हुई शून्य पर
उत्तराखंड चुनाव: भाजपा का मिशन ‘हैट्रिक’ शुरू, इस महीने चलेगा ‘बूथ जीतो अभियान’; विकास यात्रा और लखपति दीदी सम्मेलन की तैयारी
हरिद्वार से लौट रही महिला ने स्वस्थ जुड़वा बेटों को जन्म दिया
उत्तराखंड में मतदाता सत्यापन अभियान तेज: 24.30 लाख नोटिस जारी, 57 हजार से अधिक नए नाम जोड़ने के आवेदन
उत्तराखंड के हल्द्वानी से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद: 8 अगस्त को खरगे की हुंकार, भाजपा पर साधेंगे निशाना
चुनाव आयोग का नोटिस आया है तो घबराएं नहीं: सही दस्तावेज लेकर पहुंचें, 8 तरह की विसंगतियों का होगा आसान समाधान