नई दिल्ली। चर्चित यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर आज उस समय चाकुओं से हमला किया गया, जब वह घर पर थे। घटना यूपी के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह दो अज्ञात हमलावर बाइक से सलीम वास्तिक के घर पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। आरोप है कि वो घर में घुसे और सलीम पर गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सलीम वास्तिक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सलीम वास्तिक अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विभिन्न धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी करते रहे हैं और कई टीवी चैनलों पर पैनलिस्ट के रूप में भी दिखाई देते रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके विचारों को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है। घटना के बाद उनके समर्थकों ने हमले को उनके बयानों से जोड़कर देखा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। लोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। घटना के बाद उनके समर्थक हमले को उनके बयानों से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि हमलावर अज्ञात हैं और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।
Trending
देवरामपुर-गौलागेट मार्ग सुधार योजना: मुख्यमंत्री ने नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति
नंदा राजजात यात्रा पार्किंग सुविधा अपडेट: कर्णप्रयाग के नौटी में सरफेस पार्किंग हेतु 42.39 लाख स्वीकृत
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्रांति: उत्तराखंड की बेटियों के लिए एचपीवी टीका बना वरदान
ट्रंप बोले- ईरान की मिसाइल संरचना को नष्ट करेंगे
नयार नदी के जलीय जीवन का संरक्षण: फेस्टिवल में एंगलिंग के दौरान जैव विविधता का रखा गया ख्याल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में थारू होली गायन में लिया भाग, सांस्कृतिक जड़ों की ओर वापसी
रणनीतिक मिसाइल हमलों के बाद ईरान संकट गहराया
नैनीताल में भव्य खड़ी होली आयोजन