उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
‘वंदे मातरम’ विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत से कानूनी लड़ाई के संकेत
उत्तराखंड मानसून समाचार: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश ने बढ़ाई चिंता
बीपीएड बेरोजगार प्रदर्शन: अभ्यर्थियों ने फाइल 77006 को मंजूरी देने की मांग की
देहरादून सहस्त्रधारा हादसा: नदी के तेज बहाव में गई पर्यटक की जान
TMC नेता आशीष बनर्जी रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष
चंपावत में बच्चों के लिए सुरक्षित शिक्षा तक पहुंच बनी चुनौती
रामनगर मालधन जंगल में वांटेड गैंगस्टर से पुलिस की मुठभेड़
उत्तराखंड बारिश पूर्वानुमान: ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी