बाजपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर कोतवाली परिसर के मुख्य द्वार पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वर्षों पुराने प्रेम प्रसंग के बाद शादी से मना करने पर एक आक्रोशित युवती ने अपने प्रेमी की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना इतनी अचानक हुई कि कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए। आनन-फानन में पुलिस ने बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का बाजपुर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर लगता है। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मेल-मिलाप के बाद परिजनों के माध्यम से शादी की बात भी लगभग तय हो गई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन हाल ही में युवक ने अचानक शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे दोनों परिवारों के बीच विवाद गहरा गया। शादी से इनकार किए जाने से क्षुब्ध युवती पहले युवक के घर पहुंची और अपना विरोध जताया। बात न बनने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। शनिवार को दोनों पक्षों को बातचीत और समझौते के लिए बाजपुर कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच ही रहे थे कि मुख्य गेट पर युवती की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, वह अपना आपा खो बैठी। उसने गुस्से में गाली-गलौज करते हुए अपने पैर से चप्पल निकाली और युवक पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। कोतवाली गेट पर अचानक हुई इस मारपीट से परिसर में हड़कंप मच गया। कोतवाली गेट पर हंगामा बढ़ता देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत दौड़कर स्थिति को संभाला और युवती को शांत कराते हुए युवक को उसके चंगुल से अलग किया। इस दौरान सड़क पर आ-जा रहे तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके से खदेड़ा और स्थिति सामान्य की। घटना के बाद युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली से वापस लौट गई, जबकि पुलिस ने युवक को बैठाकर पूछताछ की।
Trending
फील्ड में बढ़ेगी विभाग की सक्रियता: मोबाइल स्क्वाड टीमें कड़ाई से जांच कर बढ़ाएंगी टैक्स अनुपालन
6000 जवानों के कंधों पर कांवड़ मेले की सुरक्षा: ड्रोन और डॉग स्क्वायड से चप्पे-चप्पे पर नजर, 18 सुपर जोन में बंटी धर्मनगरी
13 दिवसीय कांवड़ यात्रा अवकाश के दौरान पढ़ाई बाधित करने वाले संस्थानों पर होगी कार्रवाई: हरिद्वार डीएम
बाजपुर कोतवाली पर बढ़ा तनाव, टूटे वादे को लेकर प्रेमिका ने प्रेमी को सरेआम पीटा
देहरादून यूटीयू प्रदर्शन अपडेट: पुलिस से भारी धक्का-मुक्की के बाद गणेश गोदियाल और हरक सिंह हिरासत में
रंग लाई छात्रों की तपस्या, परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठे सवालों के बीच शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
प्रेमनगर में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में यूटीयू परिसर तक आक्रामक मार्च
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रति जिम्मेदारी का दिया हवाला
बाजपुर कोतवाली पर बढ़ा तनाव, टूटे वादे को लेकर प्रेमिका ने प्रेमी को सरेआम पीटा
- by Admin
- Jul 25, 2026