नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नैनीताल पहुंचे और ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। नैनीताल में आयोजित 124वें नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री के पहुंचने को लेकर प्रशासन और आयोजकों की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें मां की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि मां नंदा-सुनंदा के आशीर्वाद से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही उनकी कामना है। मुख्यमंत्री ने महोत्सव को उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों पर लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। राज्य सरकार इसे ध्यान में रखते हुए धार्मिक पर्यटन से जुड़े स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत प्रदेश के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण और वहां श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसे और विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है और भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अब तक 200 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और कई लोगों को जेल भी भेजा गया है।
Trending
पौड़ी पुलिस में DSP की नई तैनाती
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना
किच्छा चुनाव 2026 में शांतिपूर्ण मतदान के बाद राजनीतिक विवाद
NEET UG दाखिला फर्जीवाड़े में 45 लाख के कथित सौदे की जांच
कालकाजी मंदिर नाबालिग केस में पुलिस की कार्रवाई, सीसीटीवी से जांच आगे बढ़ी
भारत ने क्रिकेट में जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक, महिला टीम की बड़ी जीत
नैनीताल में नंदा-सुनंदा की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन
ज्योलीकोट कांड: दूषित पानी से मौतों पर धामी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा चाबुक, 6 बड़े अधिकारी निलंबित